School Assembly News Headlines 23 July 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास l News2Say

School Assembly News Headlines 23 July 2026 Wednesday 

News2Say

राष्ट्रीय समाचार (National News)

         * कारवार के INS कदंबा नौसैनिक अड्डे पर पारंपरिक समारोह में 80% से अधिक स्वदेशी                 तकनीक से निर्मित INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल हुआ।

Built with over 80% indigenous technology, INS Malvan was commissioned into the Indian Navy at INS Kadamba, Karwar, in a traditional naval ceremony.

* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएएसवी त्रिवेणी पर विश्व के पहले महिला त्रि-सेवा ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान को रवाना किया।
Defence Minister Rajnath Singh flagged off the world's first all-women Tri-Service 'Samudra Pradakshina' expedition aboard IASV Triveni.
    • इस ऐतिहासिक अभियान में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की 10 महिला अधिकारी भाग ले रही हैं।
    • दल अगले 9 महीनों में लगभग 26,000 समुद्री मील की यात्रा करेगा।
    • यह अभियान नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत, तीनों सेनाओं की संयुक्तता और भारत की समुद्री कूटनीति का प्रतीक माना जा रहा है।

* ICMR ने HPV उपचार सहित तीन स्वदेशी बायोमेडिकल तकनीकों का उद्योगों को लाइसेंस दिया।  

ICMR licenses three indigenous biomedical technologies, including an HPV-targeted therapy.

* त्रिपुरा में सात दिवसीय खारची पूजा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू।

Tripura's seven-day Kharchi Puja festival began with traditional rituals.

 अंतरराष्ट्रीय समाचार (National News)

* अमेरिका ने घरेलू दवा उत्पादन बढ़ाने के लिए जेनेरिक दवाओं पर 2028 से चरणबद्ध शुल्क लागू करने की घोषणा की।

The US announced phased tariffs on imported generic medicines from 2028 to boost domestic drug manufacturing.

* मनीला में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की।

India, the US, Japan and Australia discussed regional cooperation at the Quad Foreign Ministers' Meeting in Manila.

* जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की व्यापार नीति समीक्षा बैठक में भारत ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी वैश्विक व्यापार व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

At the World Trade Organization (WTO) Trade Policy Review meeting in Geneva, India reaffirmed its commitment to a fair, transparent and rules-based global trading system.

* यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सेना प्रमुख ओलेक्ज़ेंडर सिरस्की को हटाकर मिखाइलो ड्रापाटी को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया।

Ukraine President Volodymyr Zelenskyy replaced Army Chief Oleksandr Syrskyi with Mykhailo Drapatyi.

* अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध में अब तक लगभग 37.5 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं।

US Defense Secretary Pete Hegseth said the war with Iran has cost about $37.5 billion so far.

* चीन के रक्षा प्रतिनिधि ने 12 चीनी चालक दल के सदस्यों को बचाने पर भारतीय सेना का धन्यवाद किया।

China's defence representative thanked the Indian Army for rescuing 12 Chinese crew members.

राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News)

* भारत की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान और ओमान को हराकर लगातार दो जीत दर्ज की।

India's sub-junior men's hockey team defeated Pakistan and Oman to register two consecutive victories.

* भारतीय सब-जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीन से ड्रॉ खेला और उज्बेकिस्तान को हराया।

India's sub-junior women's hockey team drew with China and defeated Uzbekistan. 

* अनाहत सिंह और आर्यवीर दीवान कनाडा में चल रही विश्व जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुँचे।

Anahat Singh and Aryaveer Dewan entered the pre-quarterfinals of the World Junior Individual Squash Championships being held in Canada.

* भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने चीन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के साथ जगह बनाई।

Indian shuttler Ayush Shetty advanced to the China Open pre-quarterfinals with an impressive first-round victory.

News2say : Thought 2 Live

सबसे कमजोर व्यक्ति वह है जिसका खुद पर नियंत्रण नहीं। 

True weakness lies not in the lack of strength, but in the absence of self-control.

News2Say : Time Machine : 23 July 1906

आज के दिन 1906 में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा में हुआ। उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया और जीवनभर स्वतंत्र रहने का संकल्प निभाया

23 July 1906 – Freedom fighter Chandra Shekhar Azad was born in Bhavra, Madhya Pradesh. His courage and sacrifice made him one of the most inspiring heroes of India's freedom struggle.

News2say : Knocking Doors 

क्या आप जानते हैं? जिसे हम साधारण धूल-मिट्टी समझते हैं, वह वास्तव में पृथ्वी की सबसे अनमोल प्राकृतिक संपदाओं में से एक है। उपजाऊ मिट्टी (Topsoil) की केवल 1 इंच (लगभग 2.5 सेमी) परत बनने में प्राकृतिक परिस्थितियों में 500 से 1,000 वर्ष लग सकते हैं।

Did you know? What we often consider to be ordinary dust and soil is actually one of Earth's most precious natural resources. It can take 500 to 1,000 years for nature to form just 1 inch (about 2.5 cm) of fertile topsoil under natural conditions.

Word2Say : ( Note it in your News2Say Diary)

Accismus (अक-सीज़-मस)


हिंदी अर्थ: जिस वस्तु या अवसर की वास्तव में इच्छा हो, उसे दिखावे के लिए ठुकराना या अनिच्छा प्रकट करना।

Meaning (English): Pretending to refuse or be uninterested in something that you actually want.

Example:

English: Her refusal of the award was pure accismus.

हिंदी: पुरस्कार लेने से उसका इनकार केवल दिखावा था; वास्तव में वह उसे पाना चाहती थी।


Hydrogen Train India

International Physics Olympiad 2026

School Assembly News Headlines 24 July 2026

School Assembly News Headlines 21 July 2026

School Assembly News Headlines 20 July 2026

School Assembly News Headlines 18 July 2026

School Assembly News Headlines 17 July 2026

#News headlines for school assembly 

#Morning news headlines 

#News headlines updated 

#Morning school assembly news

स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 27 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 27 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say राष्ट्रीय समाचार | National News भारत-चीन वि...