School Assembly News Headlines 25 July 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास l News2Say

School Assembly News Headlines 25 July 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say

School Assembly News Headlines 25 July 2026 Wednesday

News2Say

राष्ट्रीय समाचार (National News)

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध बहुदा यात्रा शुरू हो गई है और तीनों देवता अपने रथों पर विराजमान हैं।
The world-famous Bahuda Yatra began in Puri, with the three deities ceremonially seated on their chariots.
भारत ने डीआरडीओ द्वारा विकसित 350 किलोग्राम थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बोजेट इंजन तैयार किया है, जो देश की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा।
India has developed its first indigenous 350 kg-thrust expendable turbojet engine, designed by DRDO, which strengthens India's self-reliance in defence technology.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने BHAVYA–रसायन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
The Union Cabinet has approved the BHAVYA–Rasayan scheme, under which three dedicated chemical parks will be established across the country.
नई दिल्ली में भारत-इस्राएल के बीच प्रस्तावित एफटीए पर दूसरे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
The second round of India-Israel FTA talks concluded successfully in New Delhi.
राज्यसभा के नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए 25–26 जुलाई को दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा।
A two-day Orientation Programme for newly elected and nominated Rajya Sabha Members will be held on 25–26 July.
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के रवैये पर निराशा जताई।
India expressed disappointment over the United Nations' response to the situation in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की घोषणा की है, जिससे फ्रांस ऐसा करने वाला पहला यूरोपीय संघ देश बनेगा।
French President Emmanuel Macron has announced a ban on social media for children under 15, making France the first European Union country to enforce such a rule.
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया।
Bangladesh President Mohammed Shahabuddin resigned from office, citing health reasons.
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन कीमतों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
Brent crude prices are rising due to escalating tensions in West Asia, raising concerns over global energy supplies and fuel prices.
स्पेन में भीषण जंगल की आग के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है।
Spain declared a national emergency after massive wildfires spread rapidly near Madrid and Ávila.
राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News)
चीन के हांगझोऊ में ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय निशानेबाज़ संयम ने रजत पदक जीता।
At the ISSF World Cup 2026 in Hangzhou, China, Indian shooter Sanyam won a silver medal.
भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की हबीबा रिज़्क को हराकर विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
India's Anahat Singh defeated Egypt's Habiba Rizk to reach the semifinals of the World Junior Squash Championships.
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार (International Sports News)
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद रूसी प्रमुख की अनुपस्थिति में FIDE के अंतरिम अध्यक्ष बने।
Five-time World Champion Viswanathan Anand has taken charge as the interim President of FIDE in the absence of the Russian chief.

News2say : Thought 2 Live

उतावली में उद्देश्य को नष्ट कर देना बुद्धिमत्ता नहीं होती।
Rushing a process destroys the purpose.

News2Say : Time Machine : 25 July 1978

25 जुलाई 1978 – दुनिया का पहला टेस्ट-ट्यूब बेबी

यह विज्ञान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है।
ब्रिटेन में लुईस ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें दुनिया का पहला टेस्ट-ट्यूब बेबी (IVF से जन्मा शिशु) माना जाता है। इस उपलब्धि ने प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की।
Louise Brown, the world's first test-tube baby born through IVF, was born in the United Kingdom, marking a revolutionary breakthrough in reproductive medicine.
Special Note: आज कहाँ हैं लुईस ब्राउन?""25 जुलाई 1978 को जन्मीं लुईस ब्राउन आज ब्रिटेन में अपनी साधारण जिंदगी जी रही हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं जिनका जन्म बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से हुआ है।"

News2say : Knocking Mind

क्या आप जानते हैं? लिखने वाली कॉपी में लाइनें (Ruled Pages) 1770 के आसपास इंग्लैंड में प्रचलित हुईं। जॉन टेटलो (John Tetlow) द्वारा विकसित मशीन की मदद से कागज़ पर समान दूरी पर सीधी रेखाएँ खींचना संभव हुआ, जिससे साफ़, सुंदर और व्यवस्थित लिखावट को बढ़ावा मिला।
Did You Know? Ruled notebook pages became popular around 1770 in England. A machine developed by John Tetlow made it possible to draw evenly spaced lines on paper, helping people write more neatly, clearly, and consistently.

Word2Say : ( Note it in your News2Say Diary)

Curtail {कर-टेल (KUR-TAIL)}

हिंदी अर्थ: कम करना, घटाना, सीमित करना
Meaning (English): To reduce, limit, or stop something before it is complete or intended.
Example:
English: The school decided to curtail outdoor activities due to heavy rain.
हिंदी: सरकार ने अनावश्यक खर्चों को कम करने का निर्णय लिया।

 

स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 27 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 27 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say राष्ट्रीय समाचार | National News भारत-चीन वि...