School Assembly News Headlines 05 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say
School Assembly News Headlines 05 August 2026 News2Say
राष्ट्रीय समाचार (National News)
ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह और संपत्ति वसूली पर विशेषज्ञ नेटवर्क की दूसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।The second BRICS Anti-Corruption Working Group and Asset Recovery Expert Network meeting began in Hyderabad.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया।Finance Minister Nirmala Sitharaman introduced the Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 in the Lok Sabha.
जम्मू-कश्मीर सरकार लगभग 50 हजार प्रवासी परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के डेटाबेस से जोड़ रही है।The Jammu and Kashmir Government is integrating around 50,000 migrant families into the National Food Security Act (NFSA) database.
अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को उसकी आर्द्रभूमि और समृद्ध जैव विविधता के लिए रामसर साइट का दर्जा मिला। यह राज्य की पहली और भारत की 101वीं रामसर साइट बनी।Glaw Lake in Arunachal Pradesh has been designated a Ramsar Site for its wetland ecosystem and rich biodiversity. It is the state's first and India's 101st Ramsar Site.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News)
बलूच समुदाय 11 अगस्त को अपना ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वर्ष 1947 के इस गौरवशाली इतिहास को याद कर लोग शांति और मानवाधिकारों की कामना कर रहे हैं।The Baloch community will celebrate its historic Independence Day on August 11, remembering their 1947 heritage while wishing for global peace and human rights.
मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला स्थित फ्यूगो ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट, देशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी; आसपास के गांव खाली, सड़कें बंद और स्कूल बंद किए गए।Massive eruption at Guatemala's Fuego Volcano in Central America; nationwide Orange Alert issued, nearby villages evacuated, roads closed, and schools suspended.
प्रशांत महासागर द्वीपीय देश नाउरू ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नाओएरो कर लिया ।Pacific island nation Nauru has officially changed its name to the Republic of Naoero.
राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News)
19 वर्षीय हर्षिता जाखड़ टूर डी फ्रांस फेम्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बन गई हैं।Nineteen-year-old Harshita Jakhar has become the first Indian woman cyclist to participate in the Tour de France Femmes
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 के भारतीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया।Union Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya felicitated India's medal winners of the World Junior Squash Championships 2026.
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार (International Sports News)
कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी ने पुरुष युगल का पहला मैच जीत लिया।India's Krishna Prasad Garaga and Pruthvi Krishnamurthy Roy won their opening men's doubles match at the Korea Masters Badminton Tournament.
फिलीपींस की अलेक्जेंड्रा एला ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-0 से हराकर अपने करियर का पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीत लिया।Philippines' Alexandra Eala defeated Jessica Pegula of the United States 4-6, 6-4, 6-0 to win the first WTA Tour title of her career.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को दो वर्ष के लिए पाकिस्तान की सभी प्रारूपों की राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।Former South African first-class cricketer Mike Smith has been appointed as Pakistan's batting coach across all formats for a two-year term.
News2Say : Thought 2 Live
कोई भी कठिनाई क्यों ना हो, यदि हम सचमुच शांत रहें तो समाधान मिल जाएगा।Keeping oneself well poised and peaceful under all circumstances is the true art of living.
News2Say : Time Machine : 05 August 2019
अनुच्छेद 370 का खात्मा (2019): भारत सरकार ने Jammu and Kashmir को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला किया था.
Abrogation of Article 370 (2019): The Indian Parliament revoked the special autonomous status of Jammu and Kashmir, reorganizing the region into two separate Union Territories.
News2say : Knocking Mind
क्या आप जानते हैं?5 अगस्त 1914 को दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में लगी थी? मजेदार बात यह है कि इसमें आज की तरह पीली (Yellow) लाइट नहीं होती थी, बल्कि सिर्फ लाल और हरी लाइट थी। जब लाइट बदलनी होती थी, तो पीली लाइट की जगह एक जोरदार घंटी (Buzzer) बजाकर लोगों को सावधान किया जाता था! इतना ही नहीं, इसे ऑटोमैटिक नहीं बल्कि चौराहे के कोने पर बैठा एक पुलिसवाला हाथ से स्विच दबाकर कंट्रोल करता था।Did You Know?That the world’s first electric traffic light was installed in Cleveland, USA, on August 5, 1914? Interestingly, it didn't have a yellow light like today—only red and green. Instead of a yellow warning, a loud buzzer sound was used to alert drivers that the signal was about to change! Even wilder, it wasn't automatic; a police officer sat in a booth nearby and flipped manual switches to operate it.
Word2Say : ( Note it in your News2Say Diary)
Perspicacity (परस्पिकैसिटी)
Meaning (English): The ability to understand things quickly and accurately; keen insight and sound judgment.हिंदी अर्थ: तीक्ष्ण बुद्धि और गहरी समझ, जिससे कोई व्यक्ति किसी स्थिति या समस्या को जल्दी और सही ढंग से समझ सके।Example (English):The teacher appreciated Riya's perspicacity in solving the complex problem.उदाहरण (हिंदी):शिक्षक ने कठिन समस्या का सही समाधान खोजने में रिया की तीक्ष्ण बुद्धि और गहरी समझ की सराहना की।
पढ़िए कारगिल युद्ध पर विशेष आलेख इस लिंक पर क्लिक करें - News2Say
#News headlines for school assembly
#Morning news headlines
#News headlines updated
#Morning school assembly news