School Assembly News Headlines 06 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say

School Assembly News Headlines 06 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say

School Assembly News Headlines 06 August 2026 News2Say

राष्ट्रीय समाचार (National News)

गुजरात-राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से निपटने को राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप कार्य दल तैनात।
National Joint Outbreak Response Team deployed to tackle Chandipura virus outbreak in Gujarat and Rajasthan.
RBI ने रेपो दर 5.25% पर बरकरार रखी, मौद्रिक नीति में कोई बदलाव नहीं।
RBI keeps the repo rate unchanged at 5.25%; no change in monetary policy.
सर्वोच्च न्यायालय ने साइबर धोखाधड़ी और फर्जी बैंक खातों से निपटने के लिए रिजर्व बैंक को एक नई गाइडलाइन (SOP) बनाने के निर्देश दिए हैं।
The Supreme Court has directed the RBI to frame a standard operating procedure (SOP) to tackle cyber fraud and fake bank accounts.
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए साठ वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।
The Uttar Pradesh government has announced free travel in state roadways buses for senior women aged sixty years and above.
उत्पादों की शुद्धता और जांच प्रणाली को सटीक बनाने के लिए सरकार परीक्षण अवसंरचना में एआई (AI) और रोबोटिक्स का उपयोग करेगी।
The government will deploy AI and robotics in testing infrastructure to enhance the accuracy and traceability of product standards.
लोकसभा ने 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026' पारित किया है, जिससे अब डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड को अदालतों में वैध कानूनी सबूत माना जाएगा।
Lok Sabha passed the Bankers' Books Evidence Bill 2026, granting legal validity to electronic and digital banking records in courts.
मेघालय सरकार ने अपने राज्य पशु के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन क्लाउडेड लेपर्ड' की शुरुआत की है।
Meghalaya government has launched 'Mission Clouded Leopard' to protect its state animal and boost ecological conservation
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने अरहर की दाल की 'आशा' किस्म का देश का पहला पूर्ण संदर्भ जीनोम विकसित किया है।
The Indian Council of Agricultural Research has developed India's first complete reference genome for the 'Asha' variety of pigeon pea.
भारत सरकार ने आज नई ई-कॉमर्स निर्यात नीति लागू की, जिससे भारतीय कारीगरों और छोटे उद्योगों को अपना सामान विदेशों में बेचना आसान होगा।
The Indian government today launched a new e-commerce export policy, making it easier for local artisans and MSMEs to sell globally.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News)

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अध्ययन दौरे पर आए 17 देशों के संयुक्त राष्ट्र स्थायी प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar met UN Permanent Representatives from 17 countries on a study visit to India.
भारत की अध्यक्षता में आज से भोपाल में 'ब्रिक्स संस्कृति कार्यसमूह' की तीसरी दो-दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।
Under India's presidency, the third two-day 'BRICS Culture Working Group' meeting commenced in Bhopal today.
यूरोपीय संघ ने मोरक्को सीमा पर उपजे प्रवासी संकट के बाद स्पेन के साथ मजबूत एकजुटता दिखाते हुए सीमा सुरक्षा पर साझा कार्रवाई की अपील की है।
The European Union has expressed strong solidarity with Spain following a migrant crisis on the Morocco border, calling for united border security.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी कोलंबो पहुंचे, भारत-श्रीलंका सहयोग मजबूत करने पर होगा जोर।
Foreign Secretary Vikram Misri reached Colombo to strengthen India–Sri Lanka cooperation.

राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News)

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में भारत की पीवी सिंधु को 9वीं और सात्विक-चिराग की जोड़ी को 5वीं वरीयता मिली है।
In the World Badminton Championships 2026, India's PV Sindhu secured the 9th seed, while Satwik and Chirag bagged the 5th seed.

अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार (International Sports News)

10 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लिया
10-time WWE World Champion Brock Lesnar announced his retirement from professional wrestling.

News2Say : Thought 2 Live

दूसरों के रास्ते पर पूर्णता खोजने से बेहतर है अपूर्णता के साथ अपने रास्ते बनाना।
It is better to follow own path imperfectly imperfectly your own than others path perfectly.

News2Say : Time Machine : 05 August 2019

6 अगस्त 1945 – हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया गया।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर "लिटिल बॉय (Little Boy)" नामक परमाणु बम गिराया। इस विस्फोट में तत्काल लगभग 70,000–80,000 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि विकिरण (Radiation) के प्रभाव से बाद के वर्षों में कुल मृतकों की संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई। इस घटना ने युद्ध की दिशा बदल दी और दुनिया को परमाणु हथियारों की भयावहता का एहसास कराया।
6 August 1945 – The world's first atomic bomb was dropped on Hiroshima.
During World War II, the United States dropped an atomic bomb named "Little Boy" on the Japanese city of Hiroshima. Around 70,000–80,000 people were killed instantly, and the total death toll later exceeded 140,000 due to radiation effects. The event changed the course of the war and highlighted the devastating consequences of nuclear weapons.

News2say : Knocking Mind

क्या आप जानते हैं?
पेड़ केवल अपनी जड़ों से पानी ही नहीं लेते, बल्कि मिट्टी के भीतर मौजूद माइकोराइज़ल फंगस (Mycorrhizal Fungi) के विशाल नेटवर्क के माध्यम से एक-दूसरे तक पोषक तत्व और खतरे के संकेत भी पहुँचा सकते हैं। वैज्ञानिक इसे "वुड वाइड वेब (Wood Wide Web)" भी कहते हैं।
Did You Know?
Trees can share nutrients and even warning signals with one another through a vast underground network of mycorrhizal fungi. Scientists often call this hidden communication system the "Wood Wide Web"

Word2Say : ( Note it in your News2Say Diary)

Solidarity (सॉलिडैरिटी)

Meaning (English): Unity and mutual support among people with a common purpose or goal.
हिंदी अर्थ: एकजुटता, एकता और पारस्परिक सहयोग।
Example:
The students showed solidarity by helping flood-affected families together.
बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए छात्रों ने एकजुटता का परिचय दिया।




पढ़िए कारगिल युद्ध पर विशेष आलेख इस लिंक पर क्लिक करें - News2Say



स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 27 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 27 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say राष्ट्रीय समाचार | National News भारत-चीन वि...