7 August 2026 News for School Assembly, thought, history of the day News2Say

School Assembly News Headlines 07 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say
School Assembly News Headlines 07 August 2026 News2Say

राष्ट्रीय समाचार (National News)

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 पारित किया, जो आयकर और भुगतान प्रणाली कानूनों में महत्वपूर्ण बदलाव करेगा।
Lok Sabha passed the Taxation and Other Laws Amendment Bill 2026, modifying income tax and payment system laws. 
 
केरलम सरकार 15 अगस्त से 'माय पुलिस स्टेशन' योजना के तहत 419 थानों का प्रभार दोबारा उप-निरीक्षकों (SIs) को सौंपेगी।
From August 15, Keralam will restore police station charges to Sub-Inspectors across 419 stations under a new public-friendly initiative. 
 
महानदी का जलस्तर घटने से ओडिशा में बाढ़ स्थिति सुधरी, प्रशासन राहत कार्यों में जुटा और मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
Odisha's flood situation improved as Mahanadi water receded; relief work intensifies while IMD issued fresh heavy rainfall alerts. 
 
केंद्रीय कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रु की राष्ट्रीय 'गोबरधन' योजना को मंजूरी दी, जिससे बायोगैस उत्पादन दस गुना बढ़ेगा।
The Union Cabinet approved the Rs 23,731 crore national 'GOBARdhan' scheme to drive a ten-fold growth in biogas production.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News)

स्पेसएक्स का अनियंत्रित फाल्कन-9 रॉकेट तूफानी रफ्तार से चंद्रमा की सतह से टकराया। इससे चांद पर नया गड्ढा बना।
SpaceX's uncontrolled Falcon-9 rocket crashed into the Moon's surface at high speed, creating a new lunar crater. 
 
भारत ने पाकिस्तान को PoJK में हिंसा रोकने, आतंकी नेटवर्क खत्म करने और अवैध भारतीय क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा।
India asked Pakistan to stop violence in PoJK, dismantle terror networks, and immediately vacate illegally occupied Indian territories. 
 
मुंबई में दो दिवसीय 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार' का शुभारंभ हुआ, जिसमें रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 500 प्रतिनिधि जुटे।
The two-day 'BRICS Waves Bazaar' commenced in Mumbai, bringing together 500 delegates to boost the global creative economy.

राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News)

ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल जीतकर जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Odisha, Punjab, Jharkhand, and Madhya Pradesh won their quarterfinals to enter the Junior National Hockey Championship semifinals.

अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार (International Sports News)

आशीष यादव, टी. धरणीधर (भाला फेंक) और अमानत कम्‍बोज (डिस्‍कस थ्रो) विश्‍व एथलेटिक्‍स अंडर-20 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे।
Ashish Yadav, T. Dharanidhar (javelin) and Amanat Kamboj (discus) reached World Athletics U20 finals. 
 
हॉकी इंडिया ने चीन में होने वाले जूनियर एशिया कप के लिए शिलइमा चानू की कप्तानी में 18-सदस्यीय महिला टीम घोषित की।
Hockey India announced the 18-member junior women's squad led by captain Shileima Chanu for the Junior Asia Cup in China.

News2Say : Thought 2 Live

सफलता चाहिए तो पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें
If you want success, first define your destination.

News2Say : Time Machine : 07 August 1906

1906: भारत का पहला अनौपचारिक राष्ट्रीय ध्वज
7 अगस्त 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर पर क्रांतिकारियों द्वारा भारत का पहला गैर-आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था, जिसे बंगाल विभाजन के विरोध में एकजुटता दिखाने के लिए बनाया गया था। यह ध्वज हरे, पीले और लाल रंग की तीन आड़ी पट्टियों से बना था, जिसमें ऊपरी हरी पट्टी पर ब्रिटिश भारत के आठ प्रांतों के प्रतीक आठ कमल के फूल थे। बीच की पीली पट्टी पर देवनागरी में आजादी का मुख्य नारा 'वंदे मातरम्' लिखा था, जबकि निचली लाल पट्टी पर हिंदू-मुस्लिम एकता दर्शाने के लिए सूर्य और अर्धचंद्र बने हुए थे। इस ध्वज ने स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्ति की नई अलख जगाई और भविष्य के तिरंगे की नींव रखी।
1906: India's First Unofficial National Flag
On August 7, 1906, India's first unofficial national flag was hoisted at Calcutta's Parsi Bagan Square to protest the partition of Bengal and showcase national unity. Designed with three horizontal stripes of green, yellow, and red, the top green stripe featured eight lotuses representing the eight provinces of British India. The middle yellow stripe bore the revolutionary slogan 'Vande Mataram' in Devanagari script, while the bottom red stripe displayed a sun and a crescent moon to symbolize Hindu-Muslim harmony. This pioneering flag ignited deep patriotism across the nation and laid the foundation for the evolution of today's Tiranga.

News2say : Knocking Mind

क्या आप जानते हैं ?
जब भी कोई जानवर किसी पेड़ की पत्तियां खाना शुरू करता है, तो वह पेड़ तुरंत हवा में 'एथिलीन' गैस छोड़कर आसपास के पेड़ों को खतरे का सिग्नल भेज देता है। यह संदेश मिलते ही पड़ोसी पेड़ अपनी पत्तियों में 'टैनिन' नाम का कड़वा तत्व बना लेते हैं, जिससे जानवर उन्हें खाना छोड़ देते हैं। इस डिफ़ेंस से बचने के लिए जिराफ जैसे चतुर जानवर हमेशा हवा की विपरीत दिशा में चलते हुए चरते हैं, ताकि चेतावनी गैस आगे के पेड़ों तक न पहुँच पाए। प्रकृति का यह अद्भुत संतुलन पेड़ों को सुरक्षित भी रखता है और जानवरों को भूखा भी नहीं रहने देता।
Did you know that? 
The moment an animal starts eating a tree's leaves, the tree releases 'ethylene' gas into the air to warn its neighbors. Upon receiving this signal, nearby trees quickly pump bitter 'tannins' into their leaves, making them too unpalatable for the predator to eat. To beat this defense, clever animals like giraffes instinctively graze against the wind, preventing the warning gas from reaching the trees ahead. This fascinating natural battle keeps the forest alive, ensuring trees protect their community while animals still find food to survive.

Word2Say : ( Note it in your News2Say Diary)

Intensify (इन्टेन्सिफ़ाइ)

Meaning (English): To make something stronger, greater, or more severe.
हिंदी अर्थ: तीव्र करना, बढ़ाना, और अधिक प्रबल या मजबूत बनाना।
Example:
Heavy rainfall is expected to intensify by tonight.
आज रात तक भारी बारिश के तेज़ होने (Intensify) की संभावना है।




पढ़िए कारगिल युद्ध पर विशेष आलेख इस लिंक पर क्लिक करें - News2Say



स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 27 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 27 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say राष्ट्रीय समाचार | National News भारत-चीन वि...