स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 14 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 14 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say

राष्ट्रीय समाचार (National News)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 100 से अधिक कलाकारों को संगीत नाटक फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए।
The President conferred Sangeet Natak Fellowships and Awards on over 100 artists.

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई।
A full dress rehearsal was held at the Red Fort ahead of Independence Day.

सुप्रीम कोर्ट ने NCDRC में लंबित मामलों पर चिंता जताई और क्षेत्रीय व सर्किट पीठों पर विचार करने को कहा।
The Supreme Court urged consideration of regional and circuit benches for pending NCDRC cases.

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं और आज जयशंकर से मिलेंगी।
Liberia's Foreign Minister arrived in New Delhi and will meet S. Jaishankar today.

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया।
Amit Shah launched the Gramin Gyan Setu app on National Library Day.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
Lok Sabha Speaker Om Birla met Kenya's National Assembly Speaker and parliamentary delegation.

नई दिल्ली में एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें 160 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
A two-day national workshop on Anaemia Mukt Bharat was held in New Delhi with over 160 participants.

देशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Independence Day preparations are underway across the country with arrangements being finalized.

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने आम लोगों के लिए स्वदेशी गरुड़ हाई-रिज़ॉल्यूशन दूरबीन लॉन्च की।
India Optel Limited launched the indigenous Garud high-resolution binoculars for public use.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर रिपोर्ट जारी की।
NITI Aayog released a report identifying key sectors for making India a global manufacturing hub.

राजस्थान कैबिनेट ने राजस्थान यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल 2026 के मसौदे सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।
Rajasthan Cabinet approved several proposals, including the draft Uniform Civil Code Bill 2026.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News)

अमरीका के कई राज्यों ने 15 अगस्त को भारत दिवस के रूप में मनाने के लिए विशेष आदेश जारी किए।
Several US states issued special orders to observe August 15 as India Day.

शक्तिशाली भूकंप के बाद कोलंबिया ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आर्थिक आपातकाल घोषित किया।
Colombia declared an economic emergency after a powerful earthquake for relief and reconstruction.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने महासचिव मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया।
Bangladesh's BNP nominated Secretary General Mirza Fakhrul Islam Alamgir for president.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार कुरिल द्वीप समूह का दौरा किया, जिस पर जापान भी दावा करता है।
Russian President Vladimir Putin visited the Kuril Islands for the first time, drawing Japan's opposition.

पश्चिमी यूरोप के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और ब्रिटेन में पांचवीं गर्मी की लहर की आशंका है।
Large parts of Western Europe face intense heat, with Britain expecting another heatwave.

मध्य और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
Temperatures in central and southeast England could reach 38 degrees Celsius.

राष्ट्रीय खेल समाचार (National Sports News) 

बीसीसीआई ने सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट श्रृंखला की पुष्टि की।
BCCI confirmed a T20 cricket series between India and Afghanistan in September.

अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार (International Sports News) 

कनाडा ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्स फाइनल में अमरीका के ब्रैंडन नाकाशीमा और बेन शेल्टन आमने-सामने होंगे।
Brandon Nakashima and Ben Shelton will meet in the Canadian Open men's singles final.

 

Scroll down to explore today's Thought 2 LiveTime MachineKnocking Mind, and Word 2 Say — now published separately.


#News headlines for school assembly
#Morning news headlines
#News headlines updated
#Morning school assembly news

स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : School Assembly News Headlines 27 August 2026 | News2Say

School Assembly News Headlines 27 August 2026 | स्कूल असेंबली समाचार और आज का इतिहास : News2Say राष्ट्रीय समाचार | National News भारत-चीन वि...