![]() |
| INDIAN FLAG |
INDEPENDENCE DAY SPECIAL 2026
स्वतंत्रता दिवस विशेष — School Assembly Edition
HISTORY OF THE DAY
15 अगस्त 1947 — जब भारत ने आज़ादी की पहली सुबह देखी15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। यह दिन केवल सत्ता परिवर्तन का दिन नहीं था, बल्कि लंबे संघर्ष, त्याग और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम था।
आधी रात के समय भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में एक नई यात्रा शुरू की। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
आज की सीख:
आजादी हमें केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी भी देती है।80 YEARS OF INDEPENDENCE
क्या आप जानते हैं?
2026 में भारत अपना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस वर्ष के राष्ट्रीय समारोह में ‘Vande Mataram’ के 150 वर्ष पूरे होने को भी विशेष रूप से याद किया जा रहा है।
इस अवसर पर पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किए जाने की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।
इस अवसर पर पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किए जाने की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।
INDEPENDENCE DAY QUIZ
1. भारत को स्वतंत्रता कब मिली?उत्तर: 15 अगस्त 1947।
2. स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू।
3. भारत का राष्ट्रीय ध्वज किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: तिरंगा।
4. भारत का राष्ट्रीय गीत कौन-सा है?
उत्तर: वंदे मातरम्।
5. भारत का राष्ट्रीय गान कौन-सा है?
उत्तर: जन गण मन।
6. स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री कहाँ से राष्ट्र को संबोधित करते हैं?
उत्तर: लाल किले की प्राचीर से।
7. 2026 में भारत कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?
उत्तर: 80वाँ।
8. ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष किस वर्ष पूरे हो रहे हैं?
उत्तर: 2026।
9. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ का क्या महत्व था?
उत्तर: यह स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरणा देने वाला राष्ट्रीय गीत बना।
10. स्वतंत्रता दिवस हमें सबसे बड़ी सीख क्या देता है?
उत्तर: देश की स्वतंत्रता का सम्मान करना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना।
TODAY'S THOUGHT
“देशभक्ति केवल देश के लिए मरने में नहीं, बल्कि देश के लिए ईमानदारी से जीने में भी है।”“Patriotism is not only about dying for the country; it is also about living honestly for the country.”
DID YOU KNOW?
15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद विदेश में पहला आधिकारिक outdoor Indian flag hoisting Canberra, Australia में हुआ था। यह भारतीय उच्चायोग में हुआ था।SLOGANS FOR STUDENTS
मेरा देश, मेरी शान — भारत मेरी पहचान।स्वतंत्रता का मान करें, भारत का सम्मान करें।
पढ़ेंगे, बढ़ेंगे, देश को आगे बढ़ाएँगे।
जय हिंद जय हिंद की सेना
जय हिंद जय हिंद के लोग
भारत माता की जय
Unity in diversity — यही है India की identity.
WORD2SAY — INDEPENDENCE DAY SPECIAL
PATRIOTISM : पैट्रियटिज़म (Noun)
Meaning in English: Love, devotion and strong support for one's country.हिंदी अर्थ: देशभक्ति; अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण।Example:English: Patriotism inspires us to serve our country.Hindi: देशभक्ति हमें अपने देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है।
आज का संदेश
आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन भारत का भविष्य हमें बनाना है।We inherited freedom, but we have to build India's future.
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल बुलेटिन
Independence Day Special Bulletin
जय हिंद! जय भारत!
भारत माता की जय !
Team - News2Say
NOTE-
स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर हमारी टीम ने आपके लिए सरल और प्रभावी भाषा में कई भाषण तैयार किए हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर सभी भाषण देख सकते हैं। आप चाहें तो ऊपर दिए गए Independence Day Speech पेज पर जाकर भी सभी भाषण आसानी से पढ़ सकते हैं।On the special occasion of Independence Day, our team has prepared a collection of speeches in simple and easy-to-understand language. You can explore all the speeches by clicking the link below. You can also visit the Independence Day Speech page above to read all the speeches easily.
